Taaza Business

New Business Ideas

poultry farm business plan
बिजनेस आईडिया

Poultry Farming Business Plan मुर्गी पालन – कम लागत में लाखों की कमाई

क्या आप कम लागत में अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं तो Business plan for poultry farming मुर्गी पालन व्यसाय करके लाखों कमा सकते हैं।

poultry farm business plan

Poultry Farming in Hindi मुर्गी पालन हिंदी में

इस लेख में Poultry farming business plan मुर्गी पालन बिजनेस की पूरी जानकारी दी गई है। जैसे पोल्ट्री फार्म कैसे खोलें, पोल्ट्री फार्म लाइसेंस, पोल्ट्री फार्म शेड खर्च, पोल्ट्री फार्म बजट, पोल्ट्री फार्म लोन ऑनलाइन, पोल्ट्री फार्म ट्रेनिंग और मुर्गी पालन के फायदे क्या हैं। अतः इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढें।

पोल्ट्री फार्म क्या होता है? What is Poultry Farm?

पोल्ट्री फार्म की जानकारी Poultry Farm Business Plan in Hindi – पोल्ट्री फार्म में बडी मात्रा में मुर्गे-मर्गियों को पाला जाता है। जिनसे अंडों व मांस का उत्पादन किया जाता है। यह व्यवसाय कम लागत में शुरू होने वाला बिजनेस है औऱ इसमें मुनाफा काफी अधिक है और इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए किसी प्रोफेशनल डिग्री या पढाई की आवश्यकता नहीं है अगर आप कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो Poultry Farming Business Plan आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

poultry farm business plan

लेयर फार्मिंग Layer Farming –

अंडों के उत्पादन के लिए जिन मुर्गियों को पाला जाता है उसे लेयर फार्मिंग Layer Farming कहते हैं जो कि 18 से 19 सप्ताह की आयु से अंडे देना शुरू कर देती हैं और 72 से 78 सप्ताह तक अंडे देती हैं।

ब्रायलर फार्मिंग Broiler Farming –

अंडों के उत्पादन के अलावा मुर्गियों को मांस के उत्पादन के लिए भी पाला जाता है जिनको मांस के लिए बाजार में बेचा जाता है। इन मुर्गियों के पालन को ब्रायलर फार्मिंग कहा जाता है।

पोल्ट्री फार्म बिजनेस कैसे शुरू करें How to start Poultry Farm in India

पोल्ट्री फार्म शुरू करने से पहले आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप किस प्रकार का बिजनेस करना चाहते हैं यानि अंडों का व्यवसाय करना चाहते हैं या मुर्गियों को पालकर उनके मांस का व्यवसाय करना चाहते हैं क्योंकि दोनों ही प्रकार के व्यवसाय में मुर्गियों की नस्लें अलग होती हैं। मुर्गी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए निम्न प्रकार की आवश्यकताएं होती हैं-

  1. स्थानः पोल्ट्री फार्म शुरू करने के लिए स्थान महत्वपूर्ण विषय है। 1000 मुर्गियों के लिए कम से कम 500 से 600 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होती है। पोल्ट्री फार्म ऐसे स्थान पर स्थित ऐसा होना चाहिए जहां पर गाडी आसानी से आ-जा सके और क्योंकि अंडों और मुर्गियों की सप्लाई गाडी के द्धारा ही शहर में की जाएगी।
  2. पोल्ट्री फार्म शेडः पोल्ट्री फार्म के शेड की चौडाई कम से कम 30 फीट होनी चाहिए और लम्बाई मुर्गियों की संख्या अनुसार रख सकते हैं। शेड में वेटिलेशन और प्रकाश का उचित प्रबंध होना चाहिए ताकि मुर्गियों के सेहत पर कोई प्रतिकूल असर ना पडे।
  3. सहायकः मुर्गियों के फीडिंग और उनकी देख रेख के लिए एक सहायक की भी आवश्यकता पडेगी।
  4. पानी का प्रबन्धः फार्म में पानी का भी उचित प्रबन्ध होना चाहिए।
  5. बिजली का कनेक्शनः बिजली विभाग से बिजली का कनेक्शन लेना होगा।

poultry farm business plan

पोल्ट्री फार्म बिजनेस का बजट Poultry Farm Budget

पोल्ट्री फार्म बिजनेस को तीन स्तर पर शुरू किया जा सकता हैः-

लघु स्तर – लघु स्तर का फार्म शुरू करने के लिए कम से कम 50,000 रूपये से 1,50,000/- में शुरू किया जा सकता है।

मध्यम स्तर – मध्यम स्तर के बिजनेस को 1,50,000/- से 4,00,000/- रूपये में शुरू किया जा सकता है।

उच्च स्तर – बडे स्तर का पोल्ट्री फार्म बिजनेस शुरू करने के लिए 6,00,000/- से 10,00,000/- रूपये की आवश्यकता होगी।

पोल्ट्री फार्म बिजनेस का मुनाफा Poultry Farm Business Profit

यह एक कम पूंजी में शुरू होने वाला व्यवसाय है हालांकि इसमें मुनाफा 15 से 20 प्रतिशत तक का होता है। अलग-अलग राज्यों में Poultry Farming Business Plan में होने वाला मुनाफा भिन्न हो सकता है।

poultry farm business plan

पोल्ट्री फार्म के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज No Objection Certificate for Poultry Farm Business Plan

  • स्थानीय नगर पंचायत या ग्राम पंचायत से (एन.ओ.सी.) अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से (एन.ओ.सी.) अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय के लिए अगर भूजल का प्रयोग किया जाएगा तो भूजल विभाग से भी लाईसेंस प्राप्त करना होगा।
  • अपने व्यवसाय को पंजीकृत करवाये जिससे ऋण व सब्सिडी जैसी सुविधाएं लेने में आसानी होगी।

पोल्ट्री फार्म का लाईसेंस Poultry farm Licence Application Form

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए पोल्ट्री फार्म लाईसेंस की आवश्यता होती है। लाईसेंस के लिए आफिशियल वेबसाईट http://www.animalhusb.upsdc.gov.in/en पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण, फीस रसीद, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, पोल्ट्री फार्म का नक्शा, जमीन के दस्तावेज आदि होने चाहिएं।

poultry farm business plan

पोल्ट्री फार्म के लिए ट्रेनिंग कहां से लें Poultry Farm Training

केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान ICAR – Central Avian Research Institute द्धारा समय – समय पर मुर्गी पालन हेतू प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति ICAR की आफिशियल वेबसाईट पर जाकर Poultry Farming Business Plan के प्रशिक्षण के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं और निर्धारित फीस का भुगतान करने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर मुर्गी पालन का प्रशिक्षण ले सकते हैं।

पोल्ट्री फार्म सब्सिडी Poultry Farm Subsidy

पोल्ट्री फार्म सब्सिडी का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार द्धारा सब्सिडी प्रदान की जाती है जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाती के नागरिकों के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

पोल्ट्री फार्म के लिए लोन कैसे लें Poultry Farm Loan

विभिन्न बैंको द्धारा पोल्ट्री फार्म लोन Poultry Farming Business Plan loan दिया जाता है। यह लोन अलग-अलग बैंकों व वित्तीय संस्थाओं द्धारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। मुर्गी पालन के लिए लोन देने वाले बैंकों की सूची निम्न प्रकार से हैः-

पंजाब नेशनल बैंक

भारतीय स्टेट बैंक

कैनरा बैंक

बैंक आफ इंडिया

बैंक आफ बडौदा

निष्कर्ष

पोल्ट्री फार्म व्यवसाय Poultry Farming Business Plan कम लागत में शुरू होने वाला व्यवसाय है हालांकि इसमें मुनाफा भी अधिक है परन्तु इस व्यवसाय को शुरू करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जैसे कि मुर्गियों में बीमारियां अधिक फैलती हैं इसलिए पोल्ट्री फार्म शेड की नियमित साफ सफाई महत्वपूर्ण है और किसी चिकित्सक से भी इस बारे में परामर्श किया जाना चाहिए क्योंकि इस व्यवसाय में यदि नुकसान का सबसे बडा कारण है तो वह मुर्गियों में फैलने वाली बीमारी ही है। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म खोलते समय मुर्गियों की नस्ल का चयन ध्यानपूर्वक करना चाहिए क्योंकि जिस नस्ल की मुर्गियां होंगी उसी प्रकार उत्पादन कम या अधिक होगा और उनकी फीडिंग भी बेहतर तरीके से होनी चाहिए।

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *