Taaza Business

New Business Ideas

बिजनेस आईडिया

पेट्रोल पंप कैसे खोलें – खर्चा और लाभ की पूरी जानकारी

पैट्रोल पम्प कैसे खोलें how to start Petrol Pump Business

आज के समय में पेट्रोल पंप का व्यवसाय काफी लाभदायक बिजनेस माना जाता है। इसका बडा कारण यह है कि जिस प्रकार भारत में गाडियों की मांग बढ रही है उसी प्रकार पैट्रोल व डीजल की खपत भी बढ रही है और इसकी मांग लगातार बनी रहती है। हालांकि पहले की तुलना में पैट्रोल पम्प की संख्या काफी बढी है परन्तु बढती गाडियों की संख्या में देखा जाए तो पैट्रोल पम्प के व्यवसाय से अभी भी काफी पैसा कमाया जा सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि पैट्रोल पम्प का बिजनेस कैसे करें तो इस लेख को विस्तार से और ध्यानपूर्वक पढें। इस लेख में पैट्रोल पम्प से जुडी सभी प्रकार की जानकारी दी गई है जैसे पैट्रोल पम्प खोलने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, पैट्रोल पम्प को शुरू करने में कितनी लागत आती है, इसका लाइसेंस लेने की क्या प्रक्रिया है और पैट्रोल पम्प से कितना लाभ कमाया जा सकता है।

petrol pump kaise khole

पेट्रोल पंप क्या होता है?

पेट्रोल पम्प एक ऐसा स्थान होता है जहां गाडियों में पेट्रोल  डीज़ल आदि उपलब्ध कराया जाता है। पेट्रोल पंप मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियों द्वारा संचालित या अधिकृत किए जाते हैं इसलिए इन कम्पनियों से डीलरशिप लेकर पैट्रोल पम्प का व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।

भारत में प्रमुख तेल कंपनियां हैं:

  • Indian Oil Corporation
  • Bharat Petroleum Corporation Limited
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • Reliance Petroleum Limited
  • Essar Oil Limited
  • Indraprastha Gas Limited
  • Shell India Private limited

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक आयु सीमा

पैट्रोल पम्प खोलने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • यदि आवेदक सामान्य वर्ग से सम्बंध रखता है तो आवेदक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए
  • यदि आवेदक एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग से सम्बंध रखता है तो आवेदक कम से कम 10वीं पास होना चाहिए
  • इसके अलावा आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

petrol pump

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होती है (Land Requirement)

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक के पास खुद की भूमि होनी चाहिए या फिर आवेदक उस भूमि को लीज पर ले सकता है।

  • पैट्रोल पम्प खोलने के लिए कम से कम 800 से 1200 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होती है।
  • पैट्रोल पम्प के लिए चयनित भूमि सीधा कनेक्शन मुख्य सडक से होना चाहिए
  • इस भूमि का कम से कम 30 से 35 मीटर का फ्रंट होना चाहिए
  • यह भूमि किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त होनी चाहिए यानि इस भूमि का किसी प्रकार का कोई केस आदि लम्बित नहीं होना चाहिए

पैट्रोल पंप खोलने के लिए कैसे अप्लाई करें

वैसे तो समय-समय पर कम्पनियों द्धारा उनकी वेबसाईट और अखबार आदि में पैट्रोल पम्प खोलने के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है विज्ञापन में दिए गए पते पर पत्राचार द्धारा भी अप्लाई कर सकते हैं या आवेदक तेल कम्पनियों की आफिशियल वेबसाईट पर जाकर भी आदवेन कर सकता है और यदि एक ही क्षेत्र के लिए अधिक आवेदक होते हैं तो लॉटरी द्धारा या बोली प्रक्रिया द्धारा डीलरशिप दी जाती है।

पैट्रोल पंप खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र पैन कार्ड
  • बैंक खाता की स्टेटमैंट
  • आवेदक का पैन कार्ड
  • पैट्रोल पम्प के लिए चयनित भूमि के कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र

पैट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी एप्लीकेशन फीस होती है

  • रेगुलर रिटेल आउटलेट एप्लीकेशन फीस – 1000 रूपये
  • रिटेल आउटलेट एप्लीकेशन फीस – 500 रूपये
  • SC/ST आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट होती है।

पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्चा आता है

ग्रामीण क्षेत्र में पैट्रोल पम्प खोलना चाहते हैं तो उसमें लगभग 15 लाख से 25 लाख रुपये की लागत आती है और यदि शहरी क्षेत्र में खोलना चाहते हैं तो उसकी लागत 30 लाख रूपये से 60 लाख रूपयेके बीच होती है। इस लागत में अन्य खर्चे भी शामिल होते हैं जैसे

  • सिक्योरिटी डिपॉजिट
  • इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण
  • मशीनरी और टैंक इत्यादि
  • लाइसेंस फीस
  • स्टाफ का वेतन

petrol pump

पैट्रोल पम्प खोलने के लिए जरूरी लाइसेंस और अनुमति

पैट्रोल पम्प खोलने से पहले निम्नलिखित विभागों से अनुमति आवश्यक होती हैः-

  1. विस्फोटक विभाग से अनुमति
  2. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति
  3. फायर सेफ्टी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र/NOC
  4. स्थानीय नगर निगम विभाग से अनुमति

पेट्रोल पंप से कितनी कमाई होती है

इस व्यवसाय में होने वाली कमाई कम्पनी के डीलरशिप की कमीशन पर निर्भर करता है। अलग-अलग कम्पनियों का कमीशन अलग-अलग होता है। पैट्रोल पम्प के मालिक को प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर कमीशन मिलता है जो कि लगभग 2-3 रूपये प्रति लीटर तक हो सकता है। यदि किसी पैट्रोल पम्प का मालिक एक दिन में 4000 से 5000 लीटर ईंधन बेचता है तो वह महीने की अच्छी कमाई कर सकता है।

पैट्रोल पम्प खोलने के लिए लोन/ऋण कैसे लें

भारत में कई राष्ट्रीयकृत बैंक पैट्रोल पम्प खोलने के लिए ऋण उपलब्ध करवाते हैं। अगर आप पैट्रोल पम्प खोलने के लिए किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आप सम्बंधित बैंक की शाखा में नीचे बताए गए दस्तावेजों के साथ सम्पर्क कर सकते हैं। आपके पास पूरी पूंजी नहीं है तो आप बैंक से लोन ले सकते हैं। कई राष्ट्रीयकृत बैंक पेट्रोल पंप व्यवसाय के लिए ऋण सुविधा देते हैं।

  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • पैट्रोल पम्प के लिए चयनित जमीन के कागजात
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक स्टेटमेंट

 स्टाफ की आवश्यकता –

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए 8 से 10 कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।

पैट्रोल पम्प खोलने के लिए आवश्यक बातेःं-

  • पैट्रोल पम्प ऐसा स्थान पर होना चाहिए जहां पर ट्रैफिक अधिक रहता हो।
  • आसपास हाईवे या मुख्य सडक या आबादी होनी चाहिए।
  • इस व्यवसाय को खोलने से पहले इस व्यवसाय के बारे में पूरी जानकारी लें।
  • यदि खुद के नाम पर भूमि ना हो तो भूमि को लीज/पट्टे पर ले सकते हैं।
  • कम्पनी के साथ एग्रीमेंट करने से पहले शर्तों को ध्यान से पढें

निष्कर्ष

पेट्रोल पंप का व्यवसाय काफी लाभदायक व्यवसाय है। इस व्यवसाय को महिलाएं भी कर सकती हैं। परन्तु इस व्यव्साय को शुरू करने से पहले इसके बारे में व्यापक योजना और जानकारी होना आवश्यक है। यह व्यवसाय लम्बे समय तक चलने वाला व्यवसाय है। कम्पनी की डीलरशिप लेते समय कम्पनी का चुनाव ध्यानपूर्वक करना चाहिए क्योंकि ब्रांड बहुत मायने रखता है। यदि आप 15 से 60 लाख रूपये के बीच में कोई ऐसा व्यवसाय करना चाहते हैं जो लम्बे समय तक चले तो पैट्रोल पम्प का व्यवसाय आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *