Taaza Business

New Business Ideas

dairy farming business plan
अन्य बिजनेस आईडिया

Dairy Farming Business Plan – डेयरी फार्म कैसे शुरू करें

Dairy Farming Business Plan – भारत में दूध की मांग साल भर रहती है इसलिए डेयरी फार्मिंग बिजनेस 365 दिन चलने वाला बिजनेस है। जानिए इस बिजनेस में मुनाफा कितना है?

डेयरी फार्म क्या होता है?

डेयरी फार्म में गायों या भैंसों को पाला जाता है और उनके दूध को बेचा जाता है या फिर उनके दूध से बने उत्पाद जैसे घी, मक्खन, दही, लस्सी आदि को बाजार में बेचा जाता है।

dairy farming business plan

डेयरी बिजनेस प्लान की जानकारी हिंदी में Dairy Business Idea in Hindi

भारत में दूध की मांग साल दर साल बढती जा रही है। अगर आप कम पूंजी में बिजनेस करना चाहते हैं तो dairy farming business डेयरी फार्मिंग बिजनेस आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। चलिए जानते हैं कि डेयरी फार्म कैसा बिजनेस है और डेयरी फार्म कैसे खोला जाता हैः-

कम पूंजी में डेयरी फार्म कैसे शुरू करें how to start dairy farm business in low budget

Dairy farming business in India : भारत में डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू करने के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता होती है।

स्थान Space: डेयरी फार्म बिजनेस को शुरू करने के लिए सब आपको उपयुक्त खुले स्थान की आवश्यकता होगी और उस स्थान पर आपको शेड का निर्माण करना होगा। अगर आपके स्वंय के पास भूमि उपलब्ध नहीं है तो आप किसी से भूमि किराये पर ले सकते हैं। स्थान ऐसा होना चाहिए जिससे पशुओं को सीधी हवा लग सके।

चाराः गायों और भैसों के लिए चारा सबसे अहम है अगर आपके अपने खेत हैं तो आपको यह चारा सस्ता पडेगा अन्यथा आपको यह बाजार से उपलब्ध करवाना पडेगा जो कि थोडा महंगा पड सकता है।

कटिंग मशीनः पशुओं के चारा को काटने के लिए चारा कटिंग मशीन की आवश्यक्ता होगी।

पानी की व्यवस्थाः चारे के साथ-साथ पशुओं के लिए प्रचुर मात्रा में जल की भी आवश्यक्ता होगी।

सहायकः अगर डेयरी फार्म बिजनेस को मध्य या उच्च स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो एक सहायक की भी आवश्यकता होगी जिसे कि मासिक वेतन पर नियुक्त किया जा सकता है।

गाय व भैसेः Dairy farming project डेयरी फार्म प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अच्छी नस्ल की गाय व भैसों का होना अति आवश्यक है क्योंकि जो अच्छी नस्ल की गाय या भैंस होगी वो ज्यादा दूध देगी। यदि आपको गाय, भैसों की नस्ल के बारे में जानकारी नहीं है तो आप किसी डेयरी फार्म संचालक से या किसी किसान से इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

dairy farming business idea

 

डेयरी फार्म खोलने के लिए कितनी पूंजी की आवश्यकता होती है Dairy farming budget

एक अच्छी नस्ल की भैंस की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रूपये हो सकती है। शुरूआत में आप 5 से 10 भैसों के साथ डेयरी फार्म बिजनेस Dairy Farm Business की शुरूआत कर सकते हैं। डेयरी खोलने के लिए पशुपालन बिजनेस लोन Dairy Business Loan ले सकते हैं इसके लिए आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक से सम्पर्क कर सकते हैं।

डेयरी फार्म सब्सिडी Dairy farming subsidy

अगर किसी बैंक से डेयरी खोलने के लिए Dairy Farm Loan लिया जाता है तो सरकार द्धारा सब्सिडी भी दी जाती है। Dairy Farm Loan सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में 20 से 50 प्रतिशत के बीच हो सकती है।

Dairy Farming Business Plan

 

डेयरी फार्म से कितनी कमाई होती है Dairy farm profit margin in India

दूध को सीधा मार्कीट में बेचा जा सकता है या फिर दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे घी, पनीर, दही, मक्खन आदि को मार्कीट में बेचा जा सकता है। दूध को सीधा घर-घर जाकर भी बेचा जा सकता है। अगर दस भैंसों से डेयरी फार्म की शुरूआत की जाए तो महीने का पचास हजार रूपये से एक लाख रूपये आसानी से कमाया जा सकता है।

Dairy Farm Business दूधारू पशुओं का टीकाकरण

गाय और भैंसों को संक्रामक रोगों जैसे गलाघोंटू, लंगडा बुखार, खुरपका, मुंहपका आदि रोगों से बचाने के लिए समय-समय पर उनका टीकाकरण करवाना अति आवश्यक है।

यह भी पढें : घर से चलने वाला बिजनेस

दूधारू पशुओं का बीमा Dairy Farming Business Plan

सरकारी बीमा योजना या अन्य पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत डेयरी फार्म के पशुओं का बीमा करवाना चाहिए जिससे कि पशुओं को किसी प्रकार की चोट लगने पर या फिर उनकी अचानक मृत्यु होने पर पशु मालिक आर्थिक सहायता मिल सके।

डेयरी फार्म बिजनेस से सम्बन्धित जरूरी बातेः-

  • बिजनेस शुरू करने से पहले बारीकी से योजना बनाएं अगर आवश्यकता पडे तो किसी अन्य डेयरी फार्म चालक से जानकारी एकत्रित करें।
  • पशुओं के चारे के भंडारण की व्यवस्था करें।
  • पशुओं के फीडिंग और वेस्ट के लिए सुचारू सिस्टम बनाएं।
  • यदि ऋण लेकर इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो बैंक अधिकारी से Dairy Farm Business Loan और Dairy farming subsidy हेतू सम्पर्क करें।
  • Dairy Farm Business एक ऐसा व्यसाय है जिसमें कभी मंदी नहीं आती, मंदी के दौर में भी यह व्यवसाय निरंतर चला रहता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *