Taaza Business

New Business Ideas

ghar se shuru hone wala business
अन्य बिजनेस आईडिया

लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस आईडिया

घर से चलने वाला बिजनेस Business for ladies with low Investment

365 दिन चलने वाला बिजनेस, दोगुना मुनाफा –  Business for ladies with low Investment महिलाएं कम लागत में घर बैठे शुरू कर सकती हैं यह बिजनेस।

गांव की महिलाओं के लिए बिजनेस Best business for ladies in India

आज की नारी अपने करियर को लेकर काफी सशस्त है। महिलाएं अपनी कडी मेहनत और लगन से परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ घर से चलने वाला बिजनेस करके अपने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती हैं। इस लेख में हम गांव देहात में 365 दिन चलने वाले बिजनेस की बात करेंगे और विस्तार से जानेंगे कि घर से कैसे बिजनेस शुरू करें और कैसे किस प्रकार गांव कि महिलाओं के लिए बिजनेस करना आसान साबित हो सकता है।

365 दिन चलने वाला बिजनेस Business for ladies with low Investment

लेडीज सूट व साडी का बिजनेसः महिलायें घर पर रहते हुए अपनी बाकी की पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए लेडीज सूट व साडी का बिजनेस कर सकती हैं । इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए किसी प्रकार के ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं है और यह कम पूंजी में शुरू होने वाला बिजनेस है।

ghar se chalne wala business

लेडीज सूट व साडी बिजनेस के फायदे

लेडीज सूट व साडी का बिजनेस घर से चलने वाला बिजनेस है। शुरूआत में इस बिजनेस के लिए अलग से किराये की दुकान लेने की आवश्यकता नहीं है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए शुरूआत में भारी भरकम पूंजी की आवश्यकता नहीं है। यह कम पूंजी से शुरू होने वाला बिजनेस है। महिलाये इस 365 दिन चलने वाले बिजनेस को 20 से 50 हजार की शुरूआती पूंजी लगाकर घर से शुरू कर सकती हैं और यह बिजनेस गांव देहात में चलने वाला बिजनेस है। लेडीज सूट व साडी का बिजनेस का एक फायदा यह भी है कि इस बिजनेस में सामान का खराब होने या उसकी एक्सपायरी डेट ओवर होने का खतरा नहीं है। अगर आज का खरीदा हुआ सूट या साडी अभी नहीं बिकती है तो छः महीने बाद या एक साल बाद भी बिक सकती है और तब तक उसका गुणवत्ता में कोई फर्क नहीं आएगा।

लेडीज सूट व साडी बिजनेस कैसे शुरू करें How to start low investment business

घर से शुरू होने वाले बिजनेस Business for ladies with low Investment को शुरू करने के लिए नजदीकी किसी भी कपडे के होलसेलर से सम्पर्क करें। अगर आप उत्तरी भारत में रहते हैं तो आप दिल्ली, लुधियाना जैसी होलसेल मार्कीट में जा सकते है या फिर गुजरात में स्थित होलसेलर से सम्पर्क कर सकते हैं। शुरूआत में 20 से 50 हजार रूपये के इनवेस्टमेंट से आप अपना घर बैठे बिजनेस कर सकते हैं। लेडीज सूट व साडी खरीदने के बाद अपने आस-पास की महिलायों को इस बारे में बताईये। जब आपके नये व्यवसाय के बारे में पता चलेगा तो आपके नए कस्टमर अपने आप जुडते चले जाएंगे।

लेडीज सूट व साडी बिजनेस में मुनाफा

अगर लेडीज सूट व साडी बिजनेस 365 दिन चलने वाला बिजनेस है और इसके मुनाफे की बात करें तो इस व्यसाय में 20 से 50 प्रतिशत तक का मुनाफा कमाया जा सकता है क्योंकि लेडीज सूट और साडी का कोई फिक्स रेट नहीं होता है।

व्यवसाय को कैसे बढाएं Business for ladies with low Investment

  • सामान खरीदने से पहले मार्कीट रिसर्च करें कि किस तरह के सूट व साडी महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं और मार्किट में किस तरह का ट्रेंड चल रहा है।
  • अगर किसी महिला को सिलाई कढाई आती हो तो उसके लिए यह घर से चलने वाला बिजनेस काफी आसान हो जाएगा क्योंकि महिलाएं जब अपने कपडे आदि सिलवाने के लिए आएंगी तो आप उन्हें नए लेडीज सूट व साडियां दिखा सकती हैं और पसंद आने पर वह आपसे खरीद भी लेंगी।
  • बिजनेस की शुरूआत में दाम कम रखें। जब आपका व्यवसाय बढ जाए तो आप दामों को बढा सकते हैं।
  • ग्राहक के साथ नरमी से पेश आएं क्योंकि आपका व्यापार छोटा है और अगर आपका व्यवहार अपने ग्राहकों के प्रति नरम व उचित है तो जो भी महिला आपसे लेडीज सूट या साडी खरीदेगी वही अन्य लोगों से आपके व्यापार की प्रमोशन करेगी और आपके व्यापार के बारे में बताएंगी।

 

3 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *