बेकरी का बिजनेस How to start a bakery business in hindi with low investment
बेकरी का बिजनेस एक ऐसा low investment business idea है जिसकी मांग मंदी के समय में भी बाजार में लगातार बनी रहती है। यदि आप कम लागत का व्यवसाय Low Investment Business Idea करना चाहते हैं तो Bakery Shop Business बेकरी का बिजनेस आपके लिए फायदे का बिजनेस बन सकता है। भारत में Bakery Products की जबरदस्त मांग है। बेकरी व्यवसाय को शुरू करने के लिए किन-किन मशीनों, उपकरणों, कागजात, लाईसेंस आदि की आवश्कता होती है उसके बारे में इस लेख में विस्तारपूर्वक बताया गया है।
Bakery Shop Business Idea बेकरी का बिजनेस कैसे शुरू करें
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी होना आवश्यक है। Bakery Shop Business बेकरी का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको नीचे दिए गए बिंदुओं की जानकारी होना आवश्यक हैः-
- Bakery Shop Business बेकरी का बिजनेस खोलने में कितना खर्चा आता है
- Bakery Shop Business बेकरी का बिजनेस में प्रयोग होने वाले कुल उपकरण
- बेकरी मशीन की कीमत कितनी है
- बेकरी का नाम क्या रखें
- Bakery Food Products बेकरी शाप आइटम लिस्ट
यह भी पढेंः पोल्ट्री फार्म बिजनेस कैसे शुरू करें
Bakery Shop Business investment बेकरी का बिजनेस खोलने में कितना खर्चा आता है
बेकरी बिजनेस शुरू करने में लगने वाली लागत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस स्तर पर इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं
- Home Bakery Business होम बेकरी बिजनेस – बेकरी बिजनेस को घर से भी शुरू किया जा सकता है। घर से बेकरी बिजनेस को 50,000 रूपये से 1,00,000 रूपये के बीच में शुरू किया जा सकता है क्योंकि घर से बेकरी का बिजनेस करने के लिए किराये की दुकान और बडी मशीनरी की आवश्यकता नहीं होती।
- Small Bakery Business छोटी बेकरी की दुकान का बिजनेस – अगर आप किसी छोटी दुकान में बेकरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए 2,00,000/- रूपये से लेकर 5,00,000/- रूपये की पूंजी की आवश्यकता होगी हालांकि दुकान के साईज और लोकेशन के आधार पर लागत कम या ज्यादा हो सकती है।
- Bakery Business on large scale बडी बेकरी की दुकान का बिजनेस – बेकरी को बडे स्तर पर कम से कम 20,00,000 रूपये से 50,00,000 रूपये की पूंजी से शुरू किया जा सकता है और बडी मशीनों का इस्तेमाल करके बडा मुनाफा कमाया जा सकता है।
Bakery Shop Business बेकरी का बिजनेस में प्रयोग होने वाले कुल उपकरण
- गैस सिलैंडर
- गैस स्टोव
- फ्रीज
- अवन
- मिक्सचर
- बर्तन
- इसके अलावा एक स्किलड बेकर व हैल्पर की भी आवश्यकता होगी।
बेकरी मशीन की कीमत कितनी है Price of Bakery Machine
बेकरी के बिजनेस को छोटे या बडे स्तर पर शुरू करने के लिए अलग- अलग तरह की मशीनों की आवश्यकता होती है जिनकी Production Capacity भी अलग-अलग होती है और Production Capacity के अनुसार ही इन मशीनों की कीमत भी विभिन्न होती है। आप India Mart.com वेबसाइट पर जाकर मशीनों का विवरण देख सकते हैं और मशीनों के होलसेलर से सीधे बात करके अपने व्यवसाय की आवश्यकता अनुसार मशीन खरीद सकते हैं।
बेकरी का नाम क्या रखें Bakery Shop Name
किसी भी व्यसाय के लिए उस व्यवसाय या दुकान का नाम काफी महत्त्व रखता है क्योंकि दुकान का नाम और उसके प्रोडक्टस ही व्यवसाय की पहचान होते हैं इसलिए जब भी Bakery Shop Business बेकरी की दुकान का नाम रखें तो काफी सोच विचार कर रखें। बेकरी की दुकान का नाम ऐसा सरल होना चाहिए जिसे कोई भी आसानी से याद रख सके। दुकान के नाम के साथ बेकरी के प्रोडक्टस का नाम भी जोड सकते हैं जैसे स्वीटस, कूकी, पेस्ट्री, केक आदि जिससे ग्राहकों को नाम याद रखने में आसानी होगी और दुकान की पहचान भी अलग होगी।
Bakery Food Products बेकरी शाप आइटम लिस्ट
बेकरी में कई तरह के प्रोडक्ट शामिल होते हैं जैसेः-
- ब्रेड
- बन
- केक
- पेस्ट्री
- बिस्कुट
- पाव
- कपकेक
- पेटिज
- इसके अलावा और भी अन्य प्रोडक्टस है जो कि क्षेत्र के मुताबिक हो सकते हैं।
बेकरी शाप में मुनाफा कितना होता है Profit margin in Bakery Shop Business
Bakery Shop Business में मुनाफा 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच में हो सकता है यानि अगर आप 1,00,000 रूपये की लागत से यह व्यवसाय शुरू करते हैं तो हर महीने 20,000 रूपये से 40,000 रूपये कमा सकते हैं। मुनाफा इस बात पर निर्भर करता है कि व्यवसाय किस लोकेशन पर किया जा रहा है और उस लोकेशन में किस प्रोडक्ट की मांग ज्यादा है उदाहरण के तौर पर यदि केक का व्यवसाय बडे स्तर पर करते हैं तो उसमें मुनाफा ज्यादा होने की संभावना है।
Bakery Shop Business शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज Important Documents for Bakery Business in India
भारत में बेकरी का व्यवसाय शुरू करने के लिए नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैः-
- जी.एस.टी. GST – बेकरी बिजनेस शुरू करने के लिए जी.एस.टी. आवश्यक है जो कि अकाऊंटैंट की सहायता से आनलाईन बनाया जा सकता है।
- FSSAI License – बेकरी बिजनेस खाध की श्रेणी में आता है इसलिए इस व्यवसाय को शुरू करने के लिएलFSSAI License लेना अनिवार्य है। FSSAI License को प्राप्त करने के लिए FSSAI की आफिशियल वेबसाईट www.fssai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बेकरी बिजनेस से लिए ऋण Bakery business loan
बैंको द्धारा बेकरी बिजनेस के लिए ऋण दिया जाता है ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक कार्यालय में जाकर प्रबन्धक को बेकरी बिजनेस प्लान की जानकारी देकर बेकरी बिजनेस के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
बेकरी ट्रेनिंग कहां से लें Bakery Business Training
भारत में अलग-अलग संस्थानों द्धारा बेकरी ट्रेनिंग प्रदान की जाती है जैसे भारतीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान द्धारा डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता है यह कोर्स करने के लिए आप भारतीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान की आफिशियल वेबसाईट www.iisdt.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और बेकरी का प्रशिक्षण ले सकते हैं।
Bakery Shop Business बेकरी शाप बिजनेस शुरु करने के लिए आवश्यक बातेंः-
- लोकेशन – बेकरी का व्यवसाय करने के लिए लोकेशन बहुत महत्वपूर्ण होती है । बेकरी की दुकान के लिए आप ऐसी लोकेशन का चुनाव करें जहां पर भीड अधिक रहती हो। अगर आप घर से बेकरी का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको अधिक से अधिक लोगों को अपने व्यवसाय के बारे में बताना होगा इसके लिए आप सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- आनलाईन पार्टनरशिप – अपने व्यसाय को बढाने के लिए आनलाईन फूड प्लेटफार्म जैसे स्वीगी, जोमैटो आदि के साथ पार्टनरशिप करनी चाहिए और अपने व्यसाय को इन प्लेटफार्म के साथ रजिस्टर करवाएं, जिससे आपका व्यवसाय कम समय में ही अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
- गुणवत्ता – बेकरी के प्रोडक्टस की गुणवत्ता जितनी अच्छी होगी, ग्राहकों में प्रोडक्टस को लेकर उतना अधिक विश्वास और मांग रहेगी इसलिए बेकरी के प्रोडक्टस की गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए। टेस्ट को एक अलग पहचान दें और हाईजिन का ध्यान रखें
- मार्किटिंग – किसी भी व्यसाय को बढाने के लिए उसकी मार्किटिंग अति आवश्यक है मार्किटिंग के लिए लोकल सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है।
- स्पेशल ऑफर – अपने व्यसाय को बढाने के लिए त्यौहार आदि पर स्पेशल आफर रखें
निष्कर्ष
बेकरी व्यवसाय Bakery Shop Business एक मुनाफे वाला व्यवसाय है हालांकि इस व्यसाय को शुरू करने से पहले बाजार का सर्वेक्षण करना आवश्यक है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाजार में किस बेकरी प्रोडक्ट की मांग अधिक है इसके अलावा बेकरी बिजनेस शुरू करने से पहले इस व्यवसाय का प्रशिक्षण आवश्यक है।
नोटः- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उस व्यवसाय के लाभ-हानि बारे में अच्छी तरह से जांच पडताल व रिसर्च करें। व्यवसाय के किसी प्रकार की लाभ-हानि के लिए यह वेबसाईट उत्तरदायी नहीं होगी।
1 COMMENTS